फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ केस लड़ रही महिला कोच को मिली सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लड़ रही महिला कोच को अदालत में सुनवाई के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई गई है। महिला खिलाड़ी ने कई महीनों से धमकी मिलने, पीछा किए जाने और मारपीट के आरोप लगाए थे। हरियाणा गवाह संरक्षण योजना के सक्षम प्राधिकरण ने उसकी शिकायत पर सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। महिला खिलाड़ी के अनुसार, उसे इस फैसले की जानकारी पांच अक्तूबर को मिली। वीरवार को सुनवाई के दौरान उसके साथ महिला पुलिसकर्मी तैनात रही।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि सुनवाई के दिनों में उसका पीछा किया गया। उसकी कार के शीशे तोड़े गए और मारपीट भी की गई। उसने डीजीपी, एडीजीपी (सीआईडी), चंडीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और पंचकूला के डीसीपी से शिकायत की थी।
महिला खिलाड़ी ने आठ अगस्त को जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ईमेल भेजकर सुरक्षा मांगी थी। 27 अगस्त को सक्षम प्राधिकरण की बैठक में सुरक्षा पर विचार किया गया। इससे पहले भी अदालत में बयान दर्ज कराने के दौरान सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को महिला खिलाड़ी ने फोन नहीं उठाया था। इसके बाद वह बिना सुरक्षा अदालत पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें