फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दुकान के बाहर रेहड़ी लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे किसान

Sun, 12 Oct 2025 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। बस्ती जोधेवाल चौक से लेकर राहोंरोड तक दुकानों के बाहर लगी रेहड़ि़यों के कारण जाम लग रहा है। अब इन दुकानदारों के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेता खड़े हो चुके है। उनका कहना है कि कई दुकानदार चंद पैसों के लालच में रेहड़ी लगवा रहे है और रेहड़ियां लगवाने के चक्कर में ट्रैफिक जाम हो रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को घंटो जाम में फंस कर चुकाना पड़ रहा है। संगठन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि बस्ती चौक से लेकर मैहर बान तक किसी भी दुकान के बाहर यदि रेहड़ी लगी मिली तो उस दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। चेतावनी में कहा गया कि यदि दुकानदारों ने नहीं माना तो दुकान सील करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी देते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने यह भी कहा कि अगर अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो वे धरना–प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लाडोवाल टोल प्लाजा बंद करने व जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भी धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें