फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसानों को अनुदान पर मिलेंगे जिप्सम और प्रमाणित बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएलआरडीसी बोर्ड की पहली बैठक में फैसले
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष गुरनाम सैनी की अध्यक्षता में बैठक, प्राकृतिक खेती और किसान हितों से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम (एचएलआरडीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष गुरनाम सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में निदेशक मंडल की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें अनुदान पर कृषि ग्रेड जिप्सम और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने का फैसला प्रमुख रहा।
बैठक में प्रबंध निदेशक सुनील शर्मा, आईएएस राजनारायण कौशिक, आईएएस मनोज कुमार, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) करनाल के प्रतिनिधि, कृषि सहकारी बैंक के अधिकारी तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुरनाम सैनी ने कहा कि किसानों को निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से जल्द ही कृषि ग्रेड जिप्सम अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिप्सम मिट्टी में कैल्शियम और सल्फर की कमी को दूर कर फसल उत्पादन बढ़ाने में सहायक है।
उन्होंने अधिकारियों को निगम के विभिन्न केंद्रों के माध्यम से किसानों को पहले की तरह प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार की मेडिकल नीति के तहत स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर
बैठक में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निगम को लीज पर दिए गए फार्मों को क्लस्टर फार्मिंग के तहत बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए वापस देने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि इस पहल से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। निगम किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी ऐसे निर्णय लेता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें