फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुरानी मांगों को लेकर एचएसईबी कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ पर भेदभाव का आरोप, ऑपरेशन डिवीजन परिसर में नारेबाजी, कार्रवाई की मांग पर अड़े कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर्स यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को ऑपरेशन डिवीजन पंचकूला परिसर में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने एसडीओ सिटी पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई दिनों से कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से दो घंटे का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि प्रदर्शन को दबाने के लिए कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसका यूनियन ने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने अगली तारीख 6 जुलाई निर्धारित की है। यूनियन ने कर्मचारियों से प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें