फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली सीबीआई अधिकारी हिरासत में, बाद में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर में पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को हिरासत में ले लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। युवक के कब्जे से सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक आई-कार्ड कहां से बनवाया था।
एसआई हरदेव सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक मिलाप चौक के पास मोबाइल शॉप पर फोन रिपेयर कराने के लिए आया था। आरोप है कि इस दौरान उसने दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब वहां मौजूद दुकान मालिक ने युवक का विरोध किया तो युवक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसके पास से वॉकी टॉकी व आई-कार्ड भी मिला। युवक की पहचान कपूरथला के लखन का पड्डा निवासी मंजसप्रीत सिंह के तौर पर लिखी हुई थी। आई-कार्ड देखकर दुकानदार को युवक पर शक हो गया। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड पर जारीकर्ता का नाम जीके वर्मा लिखा हुआ था। कार्ड पर लगी फोटो में युवक के बाल छोटे थे और जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने पगड़ी पहन रखी थी। पुलिस के आने के बाद युवक माफी मांगने लगा। उसने कहा कि वह आज के बाद किसी महिला के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। साथ ही फर्जी आई-कार्ड के जरिये किसी को नहीं डराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें