फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी एजेंट काबू, पांच लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोकेश जाट गांव शेरपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। एंटी इमिग्रेशन यूनिट की टीम ने सूचना पर 16 मई को नोएडा से आरोपी लोकेश को दबिश देकर गिरफ्तार किया था। अगले दिन 17 मई को आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। शनिवार को रिमांड समाप्त होने पर उसको दोबारा अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर बाकी ठगी गई राशि बरामद करने के प्रयास कर रही है। एंटी इमिग्रेशन यूनिट इंचार्ज तजिंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई दीपक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2024 को दिलराज सिंह पुत्र मलकियत सिंह निवासी तहसील बरवाला, जिला पंचकूला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। शिकायत में बताया था कि आरोपी उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर पहले 13 अक्तूबर 2023 को थाईलैंड, फिर अमलाटी, कजाकिस्तान, तुर्की, रूस और अंत में दुबई भेजते रहे। फिर दुबई में रोककर उसे फिर भारत बुला लिया। बाद में उसे कनाडा का वीजा दिलवाने की बात कही ताकि वहां से अमेरिका जाने का रास्ता आसान हो सके, लेकिन बार-बार वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर गुमराह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें