नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत, समय और मेहनत बचाने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 और हरिपुर के लोगों की सुविधा के लिए पार्षद राकेश जागोता ने अपने कार्यालय में फॉर्म भरने की व्यवस्था शुरू की है। इस पहल से नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
राकेश जागोता ने बताया कि कार्यालय में फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि लोगों को जरूरी कार्यों के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों का समय और मेहनत बचाना है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग अब कार्यालय में पहुंचकर आवश्यक फॉर्म भरवा सकेंगे और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों को सरकारी और अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने में सुविधा मिलेगी।