फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में फेंकी एक्सपायरी दवाएं जीरकपुर की कंपनी की निकलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मोहाली प्रशासन को भेजी शिकायत, बायोमेडिकल नियमों के उल्लंघन की आशंका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-23 में हाईवे किनारे फेंकी गई एक्सपायरी दवाओं का मामला जीरकपुर की एक दवा कंपनी से जुड़ा पाया गया है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे गंभीर मानते हुए मोहाली प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर मोहन ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया जहां भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं और फार्मास्युटिकल्स कचरा खुले में पड़ा मिला। जांच में मिले पैकेटों के आधार पर यह दवाएं जीरकपुर स्थित एम/एस ट्राय बर्ड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित पाई गईं।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस मामले को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दवाओं के निर्माण, भंडारण, परिवहन और निपटान की पूरी प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों से यह भी कहा है कि यदि कंपनी से जुड़े किसी अवैध भंडारण या व्यापार की जानकारी मिलती है तो तुरंत साझा की जाए, ताकि हरियाणा में भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कोट
मोहाली के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया है और यह भी पूछा गया है कि कंपनी ने दवाएं पंचकूला में क्यों फेंकी।”
-सुधीर मोहन, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें