फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग और मोहाली पुलिस ने पकड़ी 25000 लीटर अवैध ईएनए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब आबकारी विभाग और मोहाली जिला पुलिस ने साझा कार्रवाई के दौरान मोहाली जिले में ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पंजाब के ज्वाइंट एक्साइज कमिश्नर नरेश दुबे ने बताया कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा ईएनए और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति पंजाब और चंडीगढ़ में आबकारी शुल्क और करों से बचते हुए ईएनए की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, मोहाली आबकारी और जिला पुलिस मोहाली की साझा टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि इन विशेष टीमों को पंजाब के तीन जिलों में 24 घंटे नाकाबंदी और गश्त के लिए तैनात किया गया। 28/29 दिसंबर की रात को पंजाब-हरियाणा अंतरराज्यीय सरहद के नजदीक लालड़ू में तैनात मोहाली आबकारी विभाग की टीमों ने एक टैंकर को रोका, जो 25000 लीटर ईएनए लेकर जा रहा था। चालक और उसके साथी ने इस खेप संबंधी कुछ दस्तावेज पेश किए। इन दस्तावेजों की सत्यापन के लिए तुरंत परमिट और खेप के पास जारी करने वाले अधिकारियों से संपर्क किया गया। तब पाया गया कि यह दस्तावेज नकली हैं और यह अधिकारियों को धोखा देने के लिए बनाए गए थे।
चंडीगढ़ के बॉटलिंग प्लांट में आ रही थी खेप
ज्वाइंट एक्साइज कमिश्नर नरेश दुबे ने बताया कि यह गैर-कानूनी खेप चंडीगढ़ के एक जाने-माने बॉटलिंग प्लांट को सप्लाई की जानी थी, जिसकी शराब के ब्रांडों को पंजाब में भारी मात्रा में जब्त किया गया है। चालक के बयान के अनुसार यह खेप छत्तीसगढ़ से लादी गई है। 25000 लीटर ईएनए की इस खेप से लगभग देसी शराब की 1,10,000 बोतलें बन सकती हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना लालड़ू जिला एसएएस नगर में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें