फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा : पीजीटी लेक्चरार की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, वीडियो कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पीजीटी लेक्चरार (लेवल-3) की परीक्षा शनिवार को शाम 3 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 को सुचारु रूप से करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि रविवार को सुबह 10 से 12.30 बजे टीजीटी (लेवल-2) और शाम 3 से 5.30 बजे से प्राइमरी अध्यापक (लेवल-1) परीक्षा होगी। प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और वीडियो कैमरे की मूमेंट का निरीक्षण किया है। सभी जैमर और वीडियो कैमरे पूरी तरह से दुरुस्त मिले हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला के चार शिक्षण संस्थानों में यह परीक्षा होगी। इसमें डीसी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7, एमआरए मॉडर्न पब्लिक स्कूल सेक्टर-7, डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बीसीडब्ल्यू सूरजपुर और जैनेंद्र पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 को सफल बनाने के लिए सचिव, प्रादेशिक परिवहन पंचकूला अमरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मार्केट कमेटी बरवाला के सचिव दीपक सुहाग को आरक्षित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला उर्मिला देवी को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है। परीक्षा को सफल बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर चार उड़न दस्ता अधिकारी नियुक्त किए हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पुनिया, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र यादव और पशुपालन विभाग के उप निदेशक अनिल भनवाला को उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के दिन सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा-144 लगा दी गई है। परीक्षा केंद्रों के समीप सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें