फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा : ऑफलाइन की पढ़ाई आई काम, विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र-भौतिक विज्ञान की दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं की शनिवार को अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान के दो पेपर हुए। 2.30 घंटे का पेपर करने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर आने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान के इस बार डायग्राम बनाने वाले प्रश्न आए। इसके अलावा सभी सवाल प्रश्न पत्र से आए थे। परीक्षा के पहले ऑफलाइन पढ़ाई करवाई गई थी। अधिकतर प्रश्न उसी से संबंधित पूछे गए थे।
विज्ञापन

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 में परीक्षा देने आए रायपुररानी के विद्यार्थी अमित कुमार ने बताया कि पेपर ठीक था। बहुविकल्पीय प्रश्न अधिकतर अर्थशास्त्र के पढ़ाए चैप्टर से आए थे। मुद्रा स्फीति, अर्थव्यवस्था के बदलते स्वरूप पर जो तैयारी शिक्षकों द्वारा करवाई गई थी, वहीं प्रश्न इस बार परीक्षा आए। वहीं 12वीं में भौतिक विज्ञान की परीक्षा देने आए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 के विद्यार्थी राजेश सिंह, सुनीता नैन ने बताया कि भौतिक विज्ञान में सवाल और डायग्राम के प्रश्न आए। भौतिक विज्ञान में विद्युत, चुंबकीय तरंगों के चैप्टर से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी ने बताया कि सेंटरों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण हुईं। परीक्षा के दौरान 29 केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें