फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : सीडीएस रावत और अन्य शहीदों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद सीडीएस बिपिन रावत और अन्य शहीदों को कस्बे में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों और अन्य स्टाफ ने मौन व्रत रख और कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने जनरल बिपिन रावत और अन्य शहीदों के पोस्टर के साथ कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय में कार्यरत तीन भूतपूर्व सैनिक भी कैंडल मार्च में शामिल हुए। डॉक्टर रोहित भुल्लर ने इस घटना को बड़ा ही दुखदायक और राष्ट्र के लिए नुकसान दायक बताया। कैप्टन (रिटायर्ड) श्वेता शर्मा, सुभाष चंद्र, पवन कुमार एक्स सर्विसमैन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान स्टूडेंट्स और स्टाफ द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। प्रोफेसर मनीषा (कार्यकारी प्रिंसिपल) और सभी स्टाफ सदस्यों ने भी गहरा शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें