फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : सेक्टर-15 में धूमधाम से हुआ शालिग्राम-तुलसी विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में सोमवार को शालिग्राम-तुलसी का विवाह धूमधाम से किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ विधि-विधान से तुलसी विवाह कराया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। शाम लाल बंसल और आकाश शर्मा ने बताया कि महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। तुलसी विवाह बारात कमेटी की ओर से सादगीपूर्ण तरीके से एक रथ पर तुलसी महारानी और भगवान विष्णु के स्वरूप सवार होकर सेक्टर-15 से होकर मंदिर पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां विधि-विधान से तुलसी महारानी और शालिग्राम का विवाह कराया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी शालिग्राम वर पक्ष से और सुभाष मित्तल व मूर्ति देवी माता तुलसी वधू पक्ष ने बरात का स्वागत किया। इसके बाद विवाह भोज का भी आयोजन किया गया। इस अवसर सभा के महासचिव शाम लाल बंसल, खजांची दौलत सिंह, उपप्रधान किरत सिंह, संजीव मनचंदा, अशोक नारंग, एचके शर्मा, राज कुमार, विजय चोपड़ा, राजेश मित्तल, महावीर जिंदल, विजय जिंदल, मुकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें