पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव रामगढ़ में माता बसंती देवी के 42वें मेले का उद्घाटन किया। यह मेला चैत्र की चौदस के पर हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने ग्रामीण सनातन धर्म सभा द्वारा गांव रामगढ़ में बनाए जा वाले सत्संग भवन का विधिवत शिलान्यास किया।
उन्होंने सत्संग भवन के निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चौदस का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पवित्र दिन है। उन्होंने ग्रामीण सनातन धर्म सभा रामगढ को सत्संग भवन के शिलान्यास पर बधाई दी। इससे पूर्व गुप्ता ने माता बसंती देवी के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
ग्रामीण सनातन धर्म सभा द्वारा स्पीकर को मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की गई। इस मौके पर ग्रामीण सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रघुनंदन लाल गोयल, उपाध्यक्ष सरदारी लाल कुमार, प्रधान लालचंद भारद्वाज, उपप्रधान जय पाल गुप्ता, महासचिव नरेंद्र व सभा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।