फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष ने कई गांवों का दौरा कर लोगों को गिनाए विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की होने वाली जन विकास रैली को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को कस्बा बरवाला और क्षेत्र के गांव खटोली, रिहौड़, भगवानपुर, नयागांव, भरेली आदि गांवों में लोगों को संबोधित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सात वर्ष में विकास कार्यों के साथ-साथ किसानों, युवाओं, खिलाड़ियों, व्यापारियों, कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लोगों के हित में किए कार्यों को जनता के समक्ष रखेंगे। गांव भरेली में जनसभा के दौरान ग्रामीणों की मांग पर ज्ञानचंद गुप्ता ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए यहां पर एक पेयजल नलकूप का निर्माण भी किया जाएगा। आदि गांव में उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, नाले और नालियों का निर्माण, धर्मशालाओं का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, बिजली-पानी सहित सभी सुविधाएं मुहैया करवाने का काम किया है। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने का काम किया है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, भाजपा मंडल बरवाला प्रधान गौतम राणा, देशराज पोसवाल, अमरीक सिंह, अशोक शर्मा, जितेंद्र सैनी भगवानपुर, बलजिंदर गोयल बरवाला, अमित शर्मा रिहौड़, गुरचरण भरेली सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें