फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : उत्थान मेले के दूसरे दिन 227 परिवार हुए लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के दूसरे दिन 227 परिवार लाभान्वित हुए। इस मौके पर उपायुक्त महावीर कौशिक ने मेले में 18 विभागों द्वारा लगाए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाभार्थियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम ममता शर्मा और बीडीपीओ पिंजौर मारटीना महाजन भी मौजूद रहे। इस कड़ी में आज हरियाणा और पंचकूला चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने अपने स्टॉल लगाए और पात्रता के अनुसार लोगों को रोजगार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आज मेले में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा 227 परिवारों ने अपनी पात्रता के आधार पर विभागों की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी हासिल की। भाजपा पंचकूला के पदाधिकारियों ने भी मेले में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इस मौके पर कालका नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, डीआईओ सतपाल शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी ममता बूरा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, अच्छरपाल चौधरी, दीपक शर्मा, संजीव कौशल, इंद्र कुमार, गगन चौहान, चेतन अग्निहोत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें