फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन महीने बाद भी नहीं बना टूटा डंगा, गोशाला पर मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। श्री राधेश्याम गोशाला के साथ लगती सुखना नदी में सितंबर में तेज बहाव के कारण टूटा करीब 120 फीट लंबा डंगा तीन महीने बाद भी नहीं बन पाया है। इससे गोशाला की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, नदी के कटाव से कर्मचारियों के मकानों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
विज्ञापन

गोशाला के प्रधान खुशदेवराज ने बताया कि पानी के तेज बहाव में डंगे का बड़ा हिस्सा बह गया था। कटाव बढ़ने के कारण कर्मचारियों के मकान खाली करवाने पड़े थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द डंगे का निर्माण करवाने और गोशाला प्रबंधन को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें