फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर ने बच्ची से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ टेलर के द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बच्ची उसकी दुकान पर कपड़े लेने गई हुई थी। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी टेलर सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वारदात बुधवार की है। बच्ची पास के दुकान में टेलर की दुकान पर घर के कपड़े लेने गई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला देखकर उससे छेड़छाड़ की कोशिश शुरू कर दी। इसके बाद बच्ची आरोपी के चंगुल छूटकर रोते हुए घर पहुंची। मां के पूछने पर बच्ची ने सारी कहानी बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार
उधर, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 64 साल वर्षीय बुजुर्ग को सारंगपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को वीरवार जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया था कि बच्ची अपने खेल रही थी। तभी अचानक एक व्यक्ति वहां आया और और बच्ची से गलत हरकत करने लगा। इसके चलते उन्होंने अपनी बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें