फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के हेडक्वार्टर में तैनात ईटीओ की संदिग्ध हालात में मौत, कार में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के ईटीओ संजीव गिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार शाम को उनका शव सेक्टर-5 स्थित लैब की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को सेक्टर-6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से जींद निवासी संजीव गिल पंचकूला के एमडीसी क्षेत्र में रहते थे। उनकी पोस्टिंग एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के हेडक्वार्टर में थी। ऑफिस स्टाफ के अनुसार संजीव गिल सोमवार सुबह सामान्य रूप से कार्यालय पहुंचे थे। कुछ देर बाद उन्होंने छाती में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद वे सेक्टर-5 स्थित लैब में ईसीजी कराने पहुंचे। जांच के बाद स्टाफ को बताया कि उनकी रिपोर्ट सामान्य है लेकिन वे कार्यालय नहीं लौटे और न ही किसी फोन का जवाब दिया।
देर शाम तक संपर्क नहीं हो पाया तो सहकर्मियों ने तलाश शुरू की। खोज के दौरान उनकी कार लैब की पार्किंग में मिली और अंदर गिल पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत बता दिया। पुलिस ने सूचना जींद स्थित परिजनों को दे दी है। अधिकारियों ने कहा कि मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें