चंडीगढ़। द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की ओर से आयोजित तीसरे अखिल भारतीय कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किरण जैकब, डीजीएम और न्यू इंडिया स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश भोभाटे उपस्थित थे।
टूर्नामेंट के पहले दिन 18 लीग मैच खेले गए, जिसमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एर्नाकुलम आरओ, एमआरओ और बंगलूरू आरओ ने अपने प्रतिद्वंदी टीमों को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में मंगेश कदम, प्रमोद हड़प्पा, विनय कुंडू (सचिव, न्यू इंडिया स्पोर्ट्स क्लब) और अजय सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले किरण जैकब, डीजीएम और न्यू इंडिया स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश भोभाटे ने टीम खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं भेंट की।