फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-5 में आज से 90 वाहनों की एंट्री बंद, बनाया मॉर्निंग फिटनेस जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों को प्रदूषण और शोर-रहित वातावरण में देने के लिए मंगलवार से रोजाना सुबह की सैर और फिटनेस के लिए बेहतर अवसर प्रदान किया। इसके लिए सेक्टर-5 के क्षेत्र को रोज सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक 90 मिनट के लिए वाहन-रहित जोन घोषित किया है। इस दौरान कोई भी वाहन निर्धारित मार्ग से गुजर नहीं सकेगा।
विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शालीमार ग्राउंड के पीछे वाले मार्ग, नाइट फूड मार्केट के पास, परेड ग्राउंड के सामने, हेफैड बिल्डिंग के पीछे, धरना स्थल के सामने से लेकर बैलाविस्टा के बैक साइड तक का पूरा रास्ता आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। साथ ही फूड मार्केट के पास स्लिप रोड और पार्क के साथ लगती सड़कें भी बंद रहेंगी।

कीप कॉम स्क्वायर पहल री-लॉन्च की
पुलिस कमिश्नर पंचकूला शिवास कविराज ने बताया कि पूर्व में डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह ने सेक्टर-5 में कीप कॉम स्क्वायर पहल की शुरुआत की थी। उस दौरान सुबह के समय क्षेत्र को व्हीकल-फ्री जोन घोषित किया था। इससे नागरिकों को योग, वॉक, जॉगिंग और अन्य फिटनेस गतिविधियां करने का अवसर मिला। कमिश्नर ने कहा कि पिछले अनुभव और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए इस पहल को पुनः सक्रिय किया जा रहा है। डीजीपी ओपी सिंह हमेशा से फिटनेस के प्रति सजग रहे हैं और पुलिस बल सहित युवाओं व नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते रहे हैं।
विज्ञापन


वाहन चालकों से अपील
स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया फैसला अधिकारियों के अनुसार वाहन-रहित समय में लोग सुरक्षित और शांत वातावरण में मॉर्निंग वॉक, योग और व्यायाम कर सकेंगे। वाहनों से होने वाले धुएं और शोर से मुक्ति मिलने से नागरिकों के स्वास्थ्य को लाभ होगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक बताए गए मार्गों का उपयोग न करें और आवश्यकतानुसार इस रूट का प्रयोग सुबह 6 बजे से पहले या 7:30 बजे के बाद करें। नियमों का पालन कर नागरिक इस पहल को सफल बनाने में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें