फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भारत-पाकिस्तान सरहद पर एंट्री ड्रोन सिस्टम होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से लगती पंजाब की सरहदों पर तनाव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

इस बीच पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान के आदेश पर पंजाब पुलिस गृहमंत्रालय से संपर्क कर सरहदों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने में जुट गई है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने और सरहद पार से ड्रोन के जरिये आने वाले हथियार, विस्फोटक और ड्रग्स की खेप की सप्लाई को रोकने के लिए पंजाब एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात करने जा रहा है।
विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया है, ताकि पाकिस्तान से लगती पंजाब की सरहदों की सुरक्षा में फ्रंट लाइन के रूप में तैनात बीएसएफ और सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में तैनात पंजाब पुलिस को सुरक्षा उपकरणों से लैस किया जा सके। इसके लिए पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ सरहदों पर एंटी ड्रोन सिस्टम जल्द तैनात करने के लिए केंद्र को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें