फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तनाव के माहाैल में सेक्टर-16 इंदिरा कॉलोनी में अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से कार्रवाई, पीएमडीए-नगर निगम व पुलिस के 250 जवान रहे तैनात
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-16 स्थित इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार को बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए), नगर निगम, जिला नगर योजनाकार और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 250 अधिकारियों व जवानों की मौजूदगी में फुटपाथ पर किए गए सौ से अधिक अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से अस्थायी निर्माण और लोगों का सामान भी तोड़ा गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और अधिकारियों से लिखित आदेश दिखाने की मांग की। लोगों का आरोप था कि बिना आदेश दिखाए ही जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही है। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई, हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन

मौके पर पीएमडीए की जिला नगर योजनाकार रूबी मौण, पीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अरविंद कुमार, नगर निगम के अभियंता जयवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। विरोध के बावजूद टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाया।

पीएमडीए की जिला नगर योजनाकार रूबी मौण ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में सरकारी भूमि पर अनाधिकृत निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद अतिक्रमण ड्राइव चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए हैं।
विज्ञापन



जबरन तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
वार्ड नंबर-7 की पूर्व पार्षद उषा रानी और समाजसेवी रामप्रसाद ने सेक्टर-16 चौकी पुलिस को शिकायत सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमडीए डीटीपी, पीएमडीए के कार्यकारी अभियंता और नगर निगम के जेई जयवीर सिंह ने उनका डी-फ्रीज सहित अन्य सामान तोड़ दिया। उनका कहना है कि निर्देश केवल फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के थे लेकिन एचएसवीपी की जमीन पर जबरन कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें