फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे आपातकाल सेवाएं रहेगी निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय द्वारा जिलों के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटों में आपातकालीन चिकित्सा उपचार और 1-5 वर्ष की आयु की बालिका को मुफ्त उपचार की सुविधा हटाने संबंधी आदेश को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने तत्काल वापस लेने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने निर्देश दिया है कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं एवं 1-5 वर्ष की आयु की बालिका का मुफ्त उपचार जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे में मुफ्त सेवाएं हटाने का आदेश अनजाने में सरकार की मंजूरी के बिना पीएनडीटी डिवीजन द्वारा जारी किया गया। बताया कि मामला सामने आते ही उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लिया गया और तत्काल रद्द करने का आदेश दिया। सिद्धू ने बताया कि ये सेवाएं पहले की तरह जनता के लिए मुफ्त रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना राज्य निवासियों के लिए शुरू की गईं हैं, जिसके तहत राज्य की लगभग 2.2 करोड़ जनसंख्या को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रमुख योजना है जो राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत प्रदान की गई स्वास्थ्य सेवाओं को रेखांकित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले से ही 1,54,513 मरीजों ने सरबत सेवा बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज और .176.75 करोड़ का लाभ उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें