फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आठवीं की छात्राएं पहुंची पुलिस थाने, जाने महिलाओं के कानूनी अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आपकी दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-3 देवी नगर की सीनियर टीचर सुनीता कुमारी समेत कक्षा आठ की 22 छात्राओं ने सेक्टर-5 महिला थाने पहुंचकर कार्यशैली जानी। इस दौरान छात्राओं को महिला थाना एसएचओ नेहा संधू ने आपराधिक कानून के बारे में जागरूक कर उनको महिलाओं के अधिकार बताए।
विज्ञापन


एसएचओ नेहा ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर सहित अपराध से बचाव की धारा के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने छात्राओं से कहा कि आपके साथ कोई गलत व्यवहार करता है या गलत तरीके से छूता है तो उसको सहने और उससे डरने की जरूरत नहीं है। आपको तत्काल पुलिस को बताना है। पुलिस आपकी मदद करेगी और आरोपी को सजा देगी। अब आपको किसी भी तरह के अपराध सहने की जरूरत नहीं है।

इस दौरान थाने में तैनात ड्यूटी ऑफिसर एएसआई सुदेश ने छात्राओं को बताया कि महिला थाने में महिलाओं से संबंधित अपराधों की सुनवाई सभी महिला ऑफिसर करती हैं। साथ ही केस की जांच कर जल्द न्याय दिलाया जाता है। इस दौरान महिला थाने आई छात्राओं ने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर रूम, महिला थाना प्रभारी रूम, महिला थाने में हवालात, शौचालय व अन्य कार्यशैली सहित सभी सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें