फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: परीक्षा के समय होने वाले तनाव पर काबू पाने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में हैप्पीनेस क्लब ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं परीक्षा के समय उत्पन्न होने वाले तनाव पर काबू पाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनय यादव के मार्गदर्शन में इसका आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत परीक्षा के भय को कैसे नियंत्रण करें विषय पर विशेष ऑनलाइन गूगल मीट सत्र का आयोजन किया गया। इस गूगल मीट सत्र में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ संगीता चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्हें परीक्षा से संबंधित तनाव को काम करने के व्यावहारिक एवं प्रभावशाली उपाय बताएं। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा नियमित अध्ययन की आदतों के महत्व पर विशेष बल दिया।
सत्र के अंत में एक खुला प्रश्नोत्तर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और समाधान प्राप्त किए। इस सत्र में डॉ. नीरज तथा सीमा ने भी सहभागिता कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन हैप्पीनेस क्लब की प्रभारी डॉ. शुभा ने किया। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन गूगल मीट सत्र मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षिक रूप से ही नहीं, अपितु मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना है। ताकि विद्यार्थी तनाव मुक्त वातावरण में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें