फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निफ्ट पंचकूला के फैशन कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों का अमर उजाला कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
निफ्ट पंचकूला के फैशन कम्युनिकेशन विभाग के तृतीय सेमेस्टर के 36 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत अमर उजाला कार्यालय का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रिंट मीडिया की कार्यप्रणाली, न्यूज़रूम संचालन, समाचारों के संकलन एवं प्रस्तुतीकरण तथा मीडिया जगत की व्यावसायिक कार्यशैली से परिचित कराना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ निफ्ट पंचकूला की विजिटिंग फैकल्टी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंचकूला की प्रोफेसर चित्रा तंवर उपस्थित रहीं। इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने तथा मीडिया एवं संचार के क्षेत्र की बारीकियों को समझने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें