माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का नागरिक अभिनंदन से पूर्व रोड शो का आयोजन किया। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नायब सैनी माता मनसा देवी मंदिर गए और माता के दर्शन किए।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर बने सिंह द्वार पर पहुंचे तो हाथों में भाजपा का झंडा थामे कार्यकर्ताओं ने मोदी-मनोहर जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारों से उनका जोरदार स्वागत किया। सिंह द्वार से प्रदेश अध्यक्ष का रोड शुरू हुआ। रोड शो के दौरान व्यापारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉक्टर संजय शर्मा, हरपाल सिंह चिका, एसजीपीसी हरियाणा के महासचिव रमणीक मान, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित रहे।