फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री गोविंद गोशाला रिहौड़ में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में बरवाला ब्लॉक के गांव रिहौड़ स्थित गोविंद गोशाला में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिला गायत्री प्रेस सचिव संदल सिंह राणा ने बताया कि यह गायत्री महायज्ञ 17 से 20 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इसमें गांव बरवाला, बतौड़, रिहौड़, टाबर, जलौली, सुल्तानपुर, भरैली, कामी गांवों के दंपती शिरकत कर रहे हैं। यह महायज्ञ गो संवर्धन व नारी शक्ति जागरण के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है। गोविंद गोशाला के संरक्षक सुखदेव शर्मा उर्फ गोगी, पूर्व सरपंच रिहौड़ की अगुवाई में करवाया जा रहा है। टोली नायक सुखदेव शर्मा, सहायक बसंती लाल सोलंकी, गायक देवी सिंह यादव, शिवम कुमार वादक, राम गोपाल चालक व मंगतराम शर्मा के द्वारा करवाए जाते हैं।

इस महायज्ञ में जिला ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह तोमर, पवन कुमार सिंगला महेश कुमार, बलदेव राज रविंद्र कुमार, मेनपाल राणा, जितेंद्र पाल शर्मा, सुमन रानी, रमनराणा, ममता ,बबली भावना, महायज्ञ में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। यज्ञ के बाद भंडारा और शाम को 3 से लेकर 5 बजे तक प्रवचन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें