फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचायत की अनदेखी के चलते तालाब में गंदगी का आलम, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। खंड के गांव भगवानपुर में फिरनी मार्ग पर स्थित तालाब में आजकल ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते गंदगी का आलम जमा हो गया है। इसके कारण पूरे गांव का वातावरण भी दूषित हो रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीण जसवीर सिंह, अभिषेक, दलविंदर सिंह, सुभाष, ताराचंद, प्रेम सिंह साधुराम व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में फिरनी मार्ग के साथ लगती आबादी में जो तालाब है उसमें आजकल पूरी तरह से कूड़ा करकट व गंदगी भरी पड़ी है। तालाब का पानी भी पूरी तरह से दूषित हो चुका है। तालाब की साफ-सफाई न होने के कारण गांव में मलेरिया, डेंगू जैसी संक्रमित बीमारियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

तालाब के चारों तरफ की रिटर्निंग वॉल भी टूटी पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि रिटर्निंग वॉल टूटी होने के कारण तालाब में जमा जहरीले जीव कई बार साथ लगते लोगों के घरों में घुस आते हैं जिससे उनमें डर बना रहता है कि कहीं कोई जहरीला जीव उनको काट ना ले। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार खंड विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत से तालाब की बदहाल व्यवस्था को सुधारने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें आज तक आश्वासनों के सिवाए कुछ भी हासिल नहीं हो पाया। जिसके चलते धरातल पर उनके गांव की यह समस्या जस की तस बनी हुई है। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है।

जल्द ही सफाई करवा दी जाएगी
बरसात के मौसम के कारण तालाब की साफ-सफाई तथा सौंदर्यकरण का कार्य शुरू करवाने में देरी हुई है। अब मौसम साफ हो गया है। जल्द ही तालाब के सौंदर्यकरण के कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।- सरपंच हरचरण सिंह, ग्राम पंचायत भगवानपुर
विज्ञापन


गंदगी जमा होने से वातावरण दूषित

गांव में जो तालाब है वह आबादी के साथ लगता है। साफ-सफाई के अभाव के चलते गंदगी जमा होने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। - ग्रामीण मलकीत सिंह

योजना के बाद भी सौंदर्यकरण नहीं
सरकार द्वारा चलाई गई अमृत सरोवर योजना के बाद भी तालाब का सौंदर्यकरण नहीं हो पाया।- अभिषेक कुमार

समस्या का समाधान करवाया जाए
तालाब की रिटर्निंग वॉल टूटी पड़ी होने के कारण छोटे बच्चों का तालाब में गिरने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में ग्राम पंचायत को समय रहते समस्या का समाधान करवाना चाहिए।- वीरेंद्र सिंह

जहरीले जीवों से डर का माहौल
तालाब में गंदगी जमा होने के कारण पनप रहे जहरीले जीव तालाब के साथ लगते लोगों के घरों में घुस जाते हैं। इससे ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर है। -महिला कुसुम लता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें