पंचकूला। श्री रामलीला युवा मंच द्वारा आयोजित वार्षिक रामलीला के आठवें दिन मंचन रोमांच और करुणा से भरा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम जी की वंदना से हुई। इसके पश्चात पंचवटी में सूर्पनखा के प्रवेश से कथा का नया मोड़ आरंभ हुआ। इसके बाद खर और दूषण वध का अद्भुत युद्ध मंचित हुआ, जिसने पंडाल में गूंज पैदा कर दी। रावण दरबार में सूर्पनखा का प्रवेश और रावण–मारीच संवाद की प्रस्तुति का चरम बिंदु रहा। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।