फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भरौली गांव में तेज बारिश में पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर आठ घरों पर गिरा, भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव भरौली में बुधवार रात तेज बारिश से बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर नीचे बसे घरों पर गिर गया। इससे करीब आठ घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ आया मलबा और पानी इन घरों में घुस गया जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान के लिए गांव के ऊपरी हिस्से में सुरक्षात्मक दीवार बनाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार, हल्का पटवारी अमित देशवाल, मुकेश कुमार और वाइस चेयरमैन बीडीसी बरवाला विनोद चौधरी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
स्थानीय निवासी प्रशासन की अनदेखी से नाराज हैं। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है, हर बार भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा और पानी घरों में घुस जाता है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। निरीक्षण टीम ने प्रभावितों को जल्द उचित कार्रवाई और राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें