फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मादक पदार्थ बरामद, चार महिलाओं सहित 10 आरोपी काबू

Thu, 29 May 2025 09:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानो से मादक पदार्थ बरामद कर चार महिलाओं सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना माहिलपुर की पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान दो आरोपियों को काबू करके उनसे 270 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान सीमा पत्नी बलकार सिंह निवासी बघौरा और मनदीप सिंह निवासी मूगोवाल के तौर पर की गई है। चब्बेवाल की पुलिस ने लखविंदर पाल उर्फ लक्खा निवासी कलोया को काबू करके उससे 37 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। दसूहा की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को रोककर तलाशी के दौरान उसमें से 56 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी दपंति दीपक उर्फ सौरभ और उसकी पत्नी काजल निवासी चौटाला को गिरफ्तार कर लिया है। टांडा की पुलिस ने गुरदित सिंह उर्फ दीप व मनप्रीत सिंह निवासी भूल्थ को काबू कर उनसे भारी मात्रा में प्रतीबंधित गोलियां बरामद की है। थाना माहिलपुर की पुलिस ने रायपुर के निवासी 24 बोतल शराब की बरामद की है। इस वीच मुकेरियां की पुलिस ने घसीटपुर की निवासी सुरजीत कौर व कोमल को काबू कर उनसे 60 हजार मिली शराब बरामद की है।
विज्ञापन

दड़ा सट्टा करते दो काबू, नगदी बरामद
होशियारपुर। पुलिस ने दड़ा सट्टा करते दो आरोपियों को काबू कर उनसे 7 हजार 850 रुपये की नगदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक थाना मॉडल टॉऊन की पुलिस ने विजय आरोड़ा उर्फ राजू निवासी नलोईयां चौंक को काबू कर उससे 6200 रूपये की नगदी व दड़ा सट्टा की पर्चियांं बरामद की है। जबकि थाना सिटी की पुलिस ने संदीप कुमार उर्फ मनू निवासी शीतला मंदिर को काबू कर उससे 1650 रूपये की नगदी व दड़ा सट्टा का पर्चियां बरामद की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गलत फोटो डाली, मामला दर्ज
होशियारपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर गलत फोटो डालने के कथित आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक गांव हारटा के निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसे किसी अज्ञात ने तंग परेशान करने के बाद उसकी गलत फोटो इंस्टाग्राम व फेस बुक पर डाल दी। पुलिस ने मामला दर्ज करन के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें