फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और महाराष्ट्र से पंजाब में हो रही ड्रग तस्करी, जवाब दें जाखड़ : कंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व नवनिर्वाचित सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि अवैध ड्रग्स महाराष्ट्र और गुजरात से पंजाब पहुंचती है और दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है, इसलिए भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को इस पर जवाब देना चाहिए। कंग ने कहा कि जाखड़ हमेशा पंजाब विरोधी बयानबाजी करते रहते हैं और भाजपा सरकार की नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। कंग ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में सियासी हमला बोलते हुए कहा कि यह भाजपा सरकारों की विफलता और भाजपा द्वारा नशा माफियाओं को संरक्षण देने का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स भारत पहुंच रही है।
विज्ञापन

भाजपा हमेशा पंजाब को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ करती रहती है, लेकिन यह देखकर दुख होता है कि पंजाब का बेटा होने का दावा करने वाले सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं और कभी पंजाब, यहां के लोगों और किसानों के लिए आवाज नहीं उठाते। जाखड़ केंद्र, महाराष्ट्र और गुजरात में अपनी सरकारों से नशे में हो रही वृद्धि के बारे में सवाल क्यों नहीं करते।
कंग ने कहा कि जाखड़ यह भूल गए हैं कि भाजपा-शिअद की सरकार ने ही पंजाब को नशे की आग में झोंका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले दिन से ही पंजाब से नशा माफिया को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। मान सरकार का नशा माफिया विरोधी रुख यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब से नशा खत्म हो और हमारे युवाओं का भविष्य उज्ज्वल और स्वस्थ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें