पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने नशा तस्कर को 14 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को पहचान अरविंद उर्फ पंडित पुत्र शंकर निवासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-20 के रूप मेंं हुई है। आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे अंबाला जेल भेज दिया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि बीते 27 अगस्त को क्राइम ब्रांच-19 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-20 स्थित श्मशानघाट के नजदीक हेरोइन के साथ मौजूद है और किसी को सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में टीम ने तत्काल रेड की और मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।