बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया चौक, बरवाला बाईपास, रिहौड़ अंडरपास मार्ग के ऊपर, मौली चौक सहित कई स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें खराब होने से चालकों को परेशानी हो रही है। इस वजह से आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं।
क्षेत्रवासी बलविंदर सोनी, श्रीपाल, संजीव कुमार, पवन कुमार आदि ने बताया कि अलीपुर इंडस्ट्रियल चौक से इंडस्ट्रियल एरिया, अलीपुर टाउन, टोका, श्यामटू, रतेवाली आदि गांवों की तरफ आने जाने वाले वाहन चालक इसी चौंक से मुड़ते हैं। ट्रैफिक लाइट खराब होने से यहां वाहन चालकों को बेहद दिक्कत हो रही है। वहीं, इस समस्या बारे जब एनएचएआई विभाग के इंजीनियर गगन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह समस्या उनके संज्ञान में नहीं है अगर ट्रैफिक लाइट खराब है तो, ठीक करवा दिया जाएगा।