फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निकला ड्रॉ, 20 को अलॉट स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला प्रशासन ने दीपावली के मद्देनजर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थाई स्टॉल निर्धारित किए हैं। स्टॉल पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए उपमंडल स्तर पर अस्थाई लाइसेंस ड्रॉ के माध्यम से जारी किए हैं। पंचकूला उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि उपमंडल पंचकूला में ग्रीन पटाखों के अस्थाई लाइसेंस के लिए 26 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे तक आवेदन पत्र उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लघु सचिवालय सेक्टर-1 पंचकूला में मांगे गए और 460 आवेदन मिलने के बाद रविवार की शाम चार बजे ड्रा निकाला गया।
विज्ञापन

इनमें से 444 पंचकूला के लिए आवेदन आए। बरवाला में दो और शेष दोनों स्थानों के लिए 7-7 आवेदन आए। एसडीएम गौरव चौहान की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों की कमेटी ने ड्रॉ से स्टाॅल अलॉट किए। इस कमेटी में नायब तहसीलदार और एएसआर शिव शंकर शामिल हैं। उन्होंने ड्रॉ के माध्यम से ग्रीन पटाखों के लिए स्टाल जारी किए। उन्होंने बताया कि पंचकूला शहर के लिए हैफेड भवन के पीछे पार्किंग में 13 स्टॉलों की संख्या निर्धारित की गई है। इसके अलावा रामगढ़ के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो स्टॉल, बरवाला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो स्टॉल, रायपुररानी के नेताजी स्टेडियम में तीन स्टॉल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें