फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार हुडा प्लॉटों का निकला ड्रॉ

Sat, 22 Nov 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स यानी सेक्टर-30 के लिए शुक्रवार को करीब एक हजार प्लॉटों के ड्रा निकाले गए। इसमें ओसीटी कोटे के तहत भी 95 लोगों के नाम ड्रा में निकाले गए।
विज्ञापन


कुल 34731 आवेदन मिले थे, जिनमें करीब 33700 लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। उनकी जमा राशि 30 नवंबर तक लौटा दी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, एक कनाल, 14 मरला, 10 मरला और आठ मरला, छह मरला और चार मरला के प्लॉटों के लिए ड्रा निकाले गए। इससे हुडा को करीब चार अरब, 11 करोड़, 84 लाख रुपये कमाई होगी।

सुबह से ही सेक्टर-छह के दफ्तर में ड्रॉ में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच चुके थे। हरेक कैटेगरी के लिए बारी-बारी से ड्रा निकाले गए और शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। ड्रा के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई। पर्चियां निकालने से पहले इसे मिक्स करने के बाद बॉक्स में डाला जा रहा था।
विज्ञापन


हुडा के एस्टेट ऑफिसर गुरमीत सिंह ने बताया कि करीब एक हजार प्लॉट्स के लिए ड्रा निकाले गए। कुछ लोगों द्वारा लगाए गए प्रापर्टी डीलर से मिलीभगत के आरोप पर उन्होंने कहा कि ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
 
ब्याज से ही कमा लिए करोड़ों
करीब 34 हजार लोगों से जमा कराई गई 10 फीसदी राशि के छह महीने के ब्याज के तौर पर हुडा को मिलने वाली रकम भी करोड़ों में आंकी जा रही है। न्यूनतम करीब दो लाख रुपये ली गई थी, जबकि अधिकतम 11.38 लाख। ड्रॉ में जिनके नाम नहीं आए, उन्हें सिर्फ डिपोजिट अमाउंट लौटाया जाएगा। छह महीने का ब्याज हुडा के खाते में जुड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें