फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते हांफ गया शताब्दी का इंजन

Wed, 12 Nov 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर (पंचकूला)
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से कालका आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण सूरजपुर के पास ट्रेन एक घंटे तक रुकी रही। कालका से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके बाद यह करीब डेढ़ घंटे विलंब से कालका पहुंच सकी।
विज्ञापन


इस ट्रेन से हिमालयन क्वीन (शिमला जाने वाली) की भी कनेक्टीविटी है। इसलिए शताब्दी के कालका पहुंचने के बाद ही हिमालयन क्वीन को भी रवाना किया जा सका। शताब्दी लेट होने के कारण हिमालयन क्वीन भी करीब डेढ़ घंटे विलंब से शिमला रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से चलकर 11.45 बजे कालका पहुंचने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी, इंजन में खराबी आ गई।
विज्ञापन


ड्राइवर ने ट्रेन को फाटक नंबर-136 के पास रोक दिया। इसके काफी देर बाद भी जब ट्रेन नहीं चली तो पैसेंजर भी उतरकर इधर-उधर पूछताछ करने लगे, क्योंकि शिमला जाने वाले सैलानियों को कालका से हिमालयन क्वीन छूटने का डर था। गनीमत रही कि जब तक शताब्दी कालका नहीं पहुंची, हिमालयन क्वीन को भी रोककर रखा गया।

यह थी गड़बड़ी
सूत्रों के अनुसार, इंजन में एयर प्रेशर कम हो गया था। यह प्रेशर कम होने से ब्रेक नहीं लगने का खतरा रहता है। इसके अलावा कंप्रेशर पाइप भी फट सकता है।

ट्रैक पर रुकी ट्रेन तो सड़कों पर रफ्तार थमी
चंडीमंदिर से कालका की ओर आते समय शहर में माडल टाउन व धर्मपुर कालोनी के पास रेलवे फाटक हैं। दोनों फाटकों को ट्रेनों की आवाजाही के दौरान बंद कर दिया जाता है। शताब्दी के आने से पहले तयशुदा समय पर रेलवे फाटक तो बंद कर दिए गए, लेकिन शताब्दी के तय समय पर फाटक से नहीं गुजरने पर गेटमैन भी परेशान हो गए।

जब तक गेटमैन के पास शताब्दी के बीच रास्ते रुकने की खबर आई, तब तक पिंजौर-नालागढ़ मार्ग पर फाटक से पिंजौर टी-प्वांइट तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक संचालन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें