दून पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखा न्यूज पेपर प्रिंट करना
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने शनिवार को अमर उजाला की प्रिंटिंग प्रेस का दौरा किया। स्टूडेंट्स ने यहां न्यूज पेपर प्रिंट करने का ढंग सीखा। अमर उजाला के स्टाफ ने स्टूडेंट्स को बताया कि कैसे प्लेट तैयार होती है और प्लेट से कैसे पेपर प्रिंट होता है।
स्टूडेंट को बताया गया कि एक घंटे में 45 हजार पेपर की प्रिंटिंग होती है। प्रेस विजिट के दौरान दून पब्लिक स्कूल की अध्यापिका वंदना मलिक, अमनदीप कौर के साथ उन्नत मिश्रा, श्रीराम, रिषभ, अमन दुग्गल, तनवी, हर्षिता थापर, अनुराग, अंकिल, नवी, गर्वित, श्रेया, मधु, मुस्कान, भूमिका मौजूद रहीं।
न्यूज पेपर स्टाफ से स्टूडेंट्स ने पूछा कि एक अखबार की कीमत कितनी होती है तो बताया गया कि एक अखबार को तैयार करने में करीब 40 रुपये की लागत आती हैं। यह बात सुनकर स्टूडेंट्स चौक गए। उन्होंने कहा कि उनको तो अखबार तीन रुपये का मिलता है।
न्यूज पर बच्चों के व्यूज
अमर उजाला अखबार देखकर तनवी ने कहा कि सच्चाई जानने का सबसे बेहतर माध्यम अखबार है। वह रोजाना अखबार पढ़ती हैं। हर्षिता ने कहा कि फ्रंट पेज पर यदि कोई अच्छी फोटो होती है तो अच्छा लगता है। मुस्कान ने कहा कि अभी तक उसने सिर्फ अखबार देखा ही था। इसकी प्रिंटिंग कैसे होती है इसकी जानकारी विजिट के दौरान ही मिली है।