फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जियो फेसिंग हाजिरी से डॉक्टर, फार्मासिस्टाें को इतराज, कल एक घंटे की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जियो फेसिंग बेस हाजिरी को लेकर डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित सभी में रोष बना है। कर्मचारी 4 अगस्त को एक घंटे हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा डीजी हेल्थ ने पंचकूला सीएमओ को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि सभी एक हजार कर्मचारी जियो फेसिंग बेस अटेंडेंस लगाएं। इसके बाद कर्मचारियोंं ने विरोध कर दिया है। एक महीने से कर्मचारियोंं ने इसे डाउनलोड नहीं किया है। वह इसका विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियोंं का कहना है कि आठ घंटे की ड्यूटी के बाद लोकेशन जांची जा रही है, यह गलत है। इसे लेकर डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, एनएचएम सहित सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की स्टेट प्रेसिडेंट विनीता बांगड़ ने बताया कि ये थर्ड पार्टी एप है। अटेंडेंस अस्पताल में लगती है। इसके बाद इसमेंं हाजिरी के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह फरमान ठीक नहीं हैं। इस तरह से हाजिरी नहीं लगाएंगे। इसके लिए 4 अगस्त को एक घंटे वर्क सस्पेंड करेंगे। पंचकूला फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पुनीत गौतम ने बताया कि जियो फेसिंग बेस हाजिरी मेंं 24 घंटे की लोकेशन कंपनी के पास है, अगर इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो प्रदर्शन करेंगे। सके अलावा पंचकूला इमरजेंसी के डॉ. अमरजीत सिंह ने कहा कि डॉक्टर अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
कोट -
जियो फेसिंग बेस हाजिरी के लिए पत्रर आया है। अगर कर्मचारी इसका पालन नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला
कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जियो फेसिंग बेस हाजिरी के लिए पूरे हरियाणा के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। अगर इसका पालन नहीं होगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मनीष बंसल, डीजी हेल्थ, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें