फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लंबे समय से डॉक्टर-नर्स के पद खाली, 26 पंचायतों की महिलाएं हो रहीं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र मोरनी में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यहां दांतों के स्थायी डॉक्टर और डेंटल असिस्टेंट के पद तो खाली पड़े ही हैं। महिला डॉक्टर व स्टाफ नर्सों की कमी से महिलाओं को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि मोरनी स्वास्थ्य केंद्र पर 26 पंचायतों के लोगों के इलाज का दायित्व है। यहां हर महीने 1200 से 1500 के बीच महिलाएं उपचार करवाने के लिए पहुंचती हंै, जिनमें 6 से 10 के बीच डिलीवरी भी होती है। यहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टर व नर्सों की तैनाती न होेने के कारण या तो उन्हें रेफर कर दिया जाता है या फिर अस्थाई तौर पर कार्यरत महिला नर्सों से मदद ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की महिलाओं को उचित तरीके स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए महिला डाक्टर की स्थाई नियुक्ति करने की मांग पिछले दशकों से की जा रही है।
ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। महिला नर्सों के साथ महिला डॉक्टर की नियुक्ति भी की जाए। इससे यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, खासकर परिवार नियोजन के लिए भी महिला नर्स सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें