फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढील का नाजायज फायदा न उठाएं : डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जनता के लिए खुशखबरी है। लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। लेकिन इसका कोई भी व्यक्ति नाजायद फायदा न उठाए। लॉकडाउन के नियमों का अपनी सुरक्षा के लिए सख्ती से पालन करें। यह अपील पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने की है। उन्होंने कहा कि आप सुरक्षित रहेंगे तो परिवार और समाज सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

घर से बाहर निकलते समय फेस को अच्छी तरह कवर करें। इसके लिए मास्क का प्रयोग करना सबसे अच्छा है। यदि जॉब पर हैं तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। इसके अलावा हाथों को दस्तानों से ढककर रखें। डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि हर 15 से 20 मिनट में हाथों को सैनिटाइजर से जरूर धोएं। उन्होंने कंपनी संचालकों से भी आह्वान किया है कि वह कार्य के दौरान पूरी तरह सावधानी बरतें। कंपनी में कर्मचारियों को एक समूह में इकट्ठा न होने से और न ही ऐसी स्थिति में काम करवाएं।
उन्होंने जिले की जनता से ये भी अपील की है कि पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए है इसलिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान सहयोग करें। वहीं, पुलिस जवानों को निर्देश दिया है कि वह बिना किसी कारण के किसी भी व्यक्ति को परेशान न करें।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए निभाए अपनी जिम्मेदारी
डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि आरडब्ल्यूए कोरोना संक्रमण की लड़ाई में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि यदि उनके सेक्टर में कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो वह तत्काल इसकी सूचना कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर या फिर पुलिस कंट्रोल पर दें। ऐसा इसलिए ताकि उस व्यक्ति का टेस्ट करवाया जा सके। यदि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है तो जिले के हर व्यक्ति को ईमानदारी से पुलिस का साथ देना होगा। बिना जनता के सहयोग के इस लड़ाई को जीत पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें