फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2995 संदिग्ध के सैंपल लेकर जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में कोरोना संक्रमण के चलते 2995 व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं जिनमें से 2747 व्यक्तियों के नमूने निगेटिव पाए गए। इसके अलावा 155 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं जिनमें से 17 व्यक्तियों के नमूने दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विभाग की ओर से गठित मेडिकल एवं मोबाइल यूनिट के माध्यम से 42 हजार 980 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। जिला में 23 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए, इनमें से 18 व्यक्ति ठीक हो गए हैं, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जिले में केवल 5 कोरोना पॉजिटिव मामले ही रह गए हैं जिनका ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 214 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि राजीव कॉलोनी में 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 975 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का घर घर जाकर कार्य किया गया।
इसी प्रकार माजरी क्षेत्र में टीमों ने 159 व्यक्तियों, सेक्टर 19 में 2 टीमों ने 328 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया। इसी प्रकार बागवाली गांव में पांच मेडिकल टीमों ने 1445 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया। उन्होंने बताया कि जिले के एक लाख 9 हजार 617 व्यक्तियों का घर-घर जाकर सर्वे किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित आशा वर्करों की टीमों ने दूसरे चरण में अब तक 830 662 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया है।
विज्ञापन

123 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजीव कॉलोनी के कोरोना पीड़ित के संक्रमण में आए 113 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर सैंपल लिया था। वहीं माजरी चाउ में कोरोना के संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें