फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को घरेलू सिलिंडर की न करें सप्लाई डीसी ने गैस एजेंसियाें के मालिकों को दिए निर्देश

Tue, 23 Jan 2024 07:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकलूा। सेक्टर-1 लघु सचिवालय में डीसी सुशील सारवान ने गैस एजेंसियों के मालिकों के साथ मंगलवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों के मालिकों को निर्देश दिए कि वह रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को घरेलू सिलिंडर की सप्लाई न करें। गैस एजेंसी यह सुनिश्चित करे कि रेस्टोरेंट, ढाबों में केवल कॉमर्शियल सिलिंडर की ही सप्लाई की जाए। इसके अलावा सुनिश्चित किया जाए कि घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग किया जाने वाला सिलिंडर अंडरवेट न हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई गैस एजेंसी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में डोमेस्टिक गैस सिलिंडर की सप्लाई करती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित गैस एजेंसी के कर्मचारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करें, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लागू करने में गैस एजेंसियों का अहम योगदान है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। समाज कल्याण की दिशा में गैस एजेंसियां बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियां वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ करें, ताकि उपभोक्ताओं का विश्वास और बढ़े। इस मौके पर डीएफएसओ नरेश कुमार और खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें