फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिन से लंबित टेलीकॉम टावर के आवेदनों का निपटारा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में 45 दिन से लंबित टेलीकॉम टावर लगाने और ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) डालने के 312 लंबित आवेदनों का निपटारा अगले दो-तीन कार्य दिवस में हो जाएगा। प्रदेश में अब केवल 6.90 प्रतिशत आवेदन ही लंबित हैं। सभी डीसी ने सोमवार को यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल को दी। कौशल उनके साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि टेलीकॉम टावर लगाने और ओएफसी डालने के लिए 2900 आवेदन स्वीकृत कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने कम्युनिकेशन एंड कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर पॉलिसी (सीसीआईपी) पर चर्चा करते हुए लंबित मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां सिग्नल नहीं है, वहां मोबाइल कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए दूरसंचार विभाग से संपर्क करें।
लंबित मामलों की वजह अधूरे दस्तावेज, शुल्क जमा न करना और कई अन्य विभागीय मंजूरी हैं। डीसी जल्द आवेदकों से संपर्क कर कमियों को पूरा करवाएं। यदि कोई आवेदक ऑपरेटर दस्तावेज व शुल्क आदि जमा करने में असमर्थ है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाए। इससे पहले सौ प्रतिशत प्रयास अपनी तरफ से कर लिए जाएं। कौशल ने कहा कि जिन भी जिलों में आज भी मोबाइल सिग्नल व इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ी कोई समस्या है, वहां तत्काल टेलीकॉम टावर लगवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें