फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी : वादाखिलाफी करने पर ज्ञापन सौंप केंद्र सरकार का पुतला फूंकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। भारतीय किसान यूनियन ने पिंजौर के गांवों का दौरा कर 31 जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे हुडा ग्राउंड मानकपुर पिंजौर में किसानों से पहुंचने का आग्रह किया है। ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग लठवाल, ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह पिंजौर, सचिव गुरु प्यार सिंह सूरजपुर, राम सिंह लोहगढ़, काला सूरजपुर, सुखदीप सिंह मानकपुर ने पिंजौर के नजदीक लगते सभी गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि जिला मुख्यालय पंचकूला पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ज्ञापन सौंपेंगे और केंद्र सरकार का पुतला जलाएंगे। मोदी सरकार ने 9 दिसंबर को किसानों पर दर्ज पर्चे रद्द करने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने का वादा किया था, उस पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सरकार के खिलाफ 31 जनवरी से दोबारा आंदोलन शुरू होगा। कर्म सिंह ने कहा कि सरकार यह न सोचे कि किसान सो रहे हैं, किसान उसी रूप में दोबारा आंदोलन करने में सक्षम हैं। सरकार किसानों को हल्के में ना ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें