फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिव्यांग खिलाड़ियों के खेलों में बढ़ावा देने के लिए सीएम से की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। स्पेशल ओलंपिक्स भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मलिका नड्डा और हरियाणा स्पेशल ओलंपिक्स की अध्यक्ष लतिका शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर दिव्यांगों के खेलों को बढ़ावा देने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व विधायक एवं हरियाणा स्पेशल ओलंपिक्स की अध्यक्ष लतिका शर्मा ने बताया कि उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और हरियाणा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करने के लिए खेल की सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

स्पेशल ओलंपिक्स भारत एवं हरियाणा प्रदेश इकाई ने हरियाणा सरकार को गुरुग्राम में स्थित दौलताबाद स्टेडियम को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण के सुचारू संचालन के लिए स्पेशल ओलंपिक्स भारत हरियाणा इकाई को सौंपने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया एवं स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार एवं आवासीय सुविधाओं के निर्माण के लिए पत्र सौंपा ताकि दिव्यांग खिलाड़ी खेल परिसर में रहकर कुशल प्रशिक्षकों के मार्ग दर्शन में रहकर अपने खेल को निखार सके और आने वाले दिनों में अतंरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें