1039 वकील लेंगे मतदान में हिस्सा, शाम को जारी होंगे नतीजे
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिला अदालत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए आज मतदान होगा। 1039 वकील बार एसोसिएशन का अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, सीनियर वाइस प्रधान, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी पद के लिए चुनाव होगा। वीरवार को वकीलों ने मतदान के लिए लॉयर्स चैंबर्स में जाकर वोट मांगे।
इस दौरान अन्य पदों पर खड़े हुए वकील भी मौजूद रहे। वकील पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वकीलों ने जमकर प्रचार किया। वकील पूरे दिन चुनाव प्रचार में जुटे रहे। अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार जगपाल सिंह और दिनेश सैनी के बीच कड़ी टक्कर है। चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान होगा। ईवीएम में नोटा का बटन नहीं होगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस बार के चुनाव में पार्किंग और लॉयर्स चैंबर्स की रेनोवेशन बड़ा मुद्दा है।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इन मुद्दों पर लड़ रहे चुनाव
1. जगपाल सिंह
पार्किंग पक्की करवाना
पार्किंग की व्यवस्था ठीक करवाना
वकीलों के लिए रेजिडेंशियल सोसाइटी बनवाना
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करवाना
वकीलों के लिए वेलफेयर फंड जुटाना
2. दिनेश सैनी
लॉयर्स चैंबर्स की बिल्डिंग की रेनोवेशन करवाना
पार्किंग की समस्या ठीक करवान
वकीलों के लिए स्वास्थ्य बीमा
वकीलों के लिए डिस्पेंसरी खुलवाना
एटीएम की व्यवस्था करवाना
इलेक्शन कमेटी पर निष्पक्ष चुनाव की जिम्मेदारी
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी में अधिवक्ता ललित गुप्ता चीफ इलेक्शन कमिश्नर हैं। एडिशनल रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार, सुरेश पराशर, जितेंद्र शर्मा, दिव्य प्रताप सिसोदिया हैं। इलेक्शन कमेटी के सदस्यों पर निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी है।
इन पदों पर होगा चुनाव
1. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
जगपाल सिंह
दिनेश सैनी
2. सीनियर वाइस प्रधान के उम्मीदवार
कुलदीप मोर
डीके गुप्ता
3. वाइस प्रधान के लिए उम्मीदवार
गुर प्रसाद भनोट
सूरज प्रकाश
4. सेक्रेटरी पद के लिए उम्मीदवार
अमन दत्त शर्मा
अशोक कुमार
मोहित शर्मा