फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया का प्रकोप : आठ नए मामले सामने आए, पानी के पांच सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बुढ़नपुर में डायरिया का प्रकोप जारी है। मंगलवार को आठ नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने 461 घरों का सर्वे कर लोगों को जागरूक किया है। अब तक कुल 4764 घरों का सर्वे किया जा चुका है। पंचकूला जिला सर्विलांस अधिकारी सुरेश भोसले ने बताया कि टीमों की तरफ से पानी के पांच सैंपल लिए गए हैं। अब तक पानी की जांच के लिए 35 सैंपल लिए गए हैं। छोटे बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। अब तक डायरिया के कुल 452 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


पंचकूला की टीम ने बुढ़नपुर में सर्वे करने के साथ गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में ओपीडी भी लगाई है। इस दौरान लोगों को देखने के साथ दवाएं दी गईं। डॉक्टरों ने मरीजों से कहा कि लोग पानी उबाल कर पीएं। लोगों में अगर कोई भी लक्षण सामने आए तो इलाज के लिए ले जाएं। स्कूल में बने क्लीनिक में दिनभर डॉक्टरों की टीम ने जांच की। एचएसवीपी की तरफ से लोगों में पानी का भय खत्म करने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।


डायरिया फैलने के बाद सर्वेक्षण किए घरों की कुल संख्या : 1245

डायरिया के नए मामले सामने आए : 8
डायरिया से मौत : 1 मौत

अब तक दर्ज मामलों की कुल संख्या : 452
परीक्षण के लिए भेजे गए पानी के नमूनों की कुल संख्या : 35

परीक्षण के लिए भेजे गए मल नमूनों की कुल संख्या : 20
हैजा के लिए सकारात्मक मिले मल नमूनों की कुल संख्या : 3


आज डीसी के साथ होगी बैठक
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डायरिया के फैलने के बाद अब डीसी की ओर से स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक होगी। यह बैठक जिला सचिवालय में होगी। डायरिया से बचाव के लिए किए गए काम की समीक्षा करते हुए इसमें लोगों के लिए उपयुक्त इंतजाम की बात रखी जाएगी। इसके साथ ही पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए उठाए गए कदम की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें